उत्तराखंड के पौड़ी जिले में गुलदार का आतंक। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में गुलदार का आतंक।

 उत्तराखंड के पौड़ी जिले में गुलदार का आतंक।
Spread the love

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में गुलदार का आतंक।

(गुलदार ने पांच वर्षीय मासूम को बनाया अपना निवाला)

उत्तराखंड (पौड़ी गढ़वाल) शुक्रवार, 29 जुलाई 2022

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में गुलदार का आतंक।गुलदार ने पांच वर्षीय मासूम को बनाया अपना निवाला।

पौड़ी वन प्रभाग के अंतर्गत पैठाणी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल रावत से प्राप्त अनुसार चाकीसैंण तहसील क्षेत्र के बड़ेथ ग्राम में गत रात्रि एक मासूम बच्चे के गायब होने की जानकारी मिली। इस पर संयुक्त रूप से पुलिस टीम के साथ ही वन विभाग के कर्मचारी व राजस्व पुलिस ने आज सुबह सर्च अभियान के दौरान बच्चे का क्षत-विक्षत शव जंगल से बरामद किया गया। मृतक की पहचान पांच साल के आर्यन पुत्र लाल सिंह रावत ग्राम बड़ेथ के रूप में हुई।

वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गुलदार के संभावित हमले को देखते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और नरभक्षी गुलदार को पकडऩे के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है।इस दु:खद खबर के बाद बच्चे के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं क्षेत्र में गुलदार के खौफ से लोग सहमे हुए हैं।

Related post

error: Content is protected !!