जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के आदेश पर आबकारी विभाग ने विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत सीमावर्ती क्षेत्र में वाहनों की तलाशी ली। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के आदेश पर आबकारी विभाग ने विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत सीमावर्ती क्षेत्र में वाहनों की तलाशी ली।

 जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के आदेश पर आबकारी विभाग ने विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत सीमावर्ती क्षेत्र में वाहनों की तलाशी ली।
Spread the love

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के आदेश पर आबकारी विभाग ने विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत सीमावर्ती क्षेत्र में वाहनों की तलाशी ली।

(ओवर रेटिंग करने पर दुकान के अनुज्ञापी पर 90 हजार का जुर्माना लगाया)

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 03 अगस्त 2022

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा जनपद में शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग, अनियमिता, अव्यवहार की शिकायतों पर कार्यवाही किये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभाग की टीम द्वारा जनपद में शराब की दुकानों तथा विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत सीमावर्ती क्षेत्र बरोटीवाला, धर्मावाला रोड़ में आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली गई।

जनपद में जांच के दौरान विदेशी मदिरा की दुकान जाखन पर रायल चैलेंज व्हीस्की के हाप पर निर्धारित दर रूपये 410 से 20 रूपये अधिक लेने तथा टू-बर्ग बीयर निर्धारित दर रूपये 160 से 20 रूपये अधिक लेने तथा अनियमितता पर उक्त दुकान के अनुज्ञापी पर 90 हजार का जुर्माना लगाया गया।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग एवं दुर्रव्यवहार की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को जनपद अवस्थित शराब की दुकानों का नियमित निरीक्षण करते हुए दुकानों पर नियमों का अनुपालन करवाया जाए।

Related post

error: Content is protected !!