जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देश पर स्वीप मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। – Swastik Mail

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देश पर स्वीप मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देश पर स्वीप मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

(नुक्कड़ नाटक के माध्यम से  शत प्रतिशत मतदान के लिए आमजन को प्रेरित किया जा रहा है ::::: जिलाधिकारी)

उत्तराखण्ड (देहरादून) शनिवार, 24 फरवरी 2024

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

इसी के अंतर्गत मोबाइल वैन जनपद में मतदाता जागरुकता का कार्य कर रही है साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों द्वारा शत प्रतिशत मतदान के लिए आमजन को प्रेरित किया जा रहा है।

जिला प्रशासन के निर्देशन में सांस्कृतिक दलों के कलाकारों द्वारा हास्य और व्यंग्य के माध्यम से नाटक में निर्वाचन संबंधी जानकारी दी जा रही है साथ ही मतदान के महत्व को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी देहरादून सुश्री झरना कमठान ने अवगत कराया कि स्वीप के अंतर्गत जनपद में 50 प्रतिशत् से कम मतदान वाले बूथों/क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत् बढाया जाना है, इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला प्रशासन विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जार रहे है।

उन्होंने जनमानस से मतदान दिवस पर मतदान की अपील करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान देने का अनुरोध किया। इस अवसर पर दल नायक योगम्बर पोली ने कलाकारों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आईएसबीटी, मोहब्बेवाला, प्रेमनगर, मेंहूवाला, में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया।