स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड मैदान पर  तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड मैदान पर  तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड मैदान पर  तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
Spread the love

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड मैदान पर  तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

(कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 ।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड मैदान पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर सीटिंग व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, मोबाईल टॉयलेट, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं के सम्बंध अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होनें संबंधित नोडल अधिकारियों को सोंपे गए दायित्वों को समय से पूर्ण करने तथा मुख्य कार्यक्रम 15 अगस्त वाले दिन सभी कार्यक्रम स्थल पर अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर रहते हुए व्यवस्थाओं का संपादन करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया,अपर जिलाधिकारी डॉ एस के बरनवाल व के के मिश्रा, एसडीएम सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल, अपर नगर मजिस्ट्रेट मायादत्त जोशी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

परेड मैदान पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु जनमानस के लिए लिंक https://dehradun.nic.in     अथवाhttp://e-   invitation.uk.gov.in/dmdehradun/registration_public.php  पर आनलाइन आवेदन कर सकते  है।

Related post

error: Content is protected !!