जरूरत मंदो कि मदद करने के लिए हंस फाउंडेशन सबसे आगे
जरूरत मंदो कि मदद करने के लिए हंस फाउंडेशन सबसे आगे।
(आपदा पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा 11 करोड़ रूपये का चेक)
उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 12 सितंबर 2022
हंस फाउण्डेशन के संस्थापक माता मंगला एवं भोले महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर आपदा पीड़ितों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में मुख्यमंत्री को 11 करोड़ रूपये का चेक सौंपा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हंस फाउण्डेशन के संस्थापक माता मंगला एवं भोले जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए हंस फाउण्डेशन द्वारा राज्य सरकार को समय-समय पर सहयोग दिया जाता है। राज्य में जब भी कोई आपदा आती है या जरूरतमंदों को कोई जरूरत होती है, तो हंस फाउण्डेशन सेवा के कार्यों में हमेशा आगे आता है। कोरोना काल में भी हंस फाउण्डेशन द्वारा अनेक तरह से सेवा के कार्य किये गये। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में हंस फाउण्डेशन द्वारा राज्य सरकार को लगातार सहयोग दिया जा रहा है।