Breaking News
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जनसुनवाई कार्यक्रम किया।आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे ने आज ट्रांजिस्ट कैंप परिसर ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया।शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति (रजि.) की बैठक समिति के अध्यक्ष श्री कृपाल सिंह बिष्ट के आवास पर आहूत की गई।माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आज देहरादून, ऋषिकेश, एवं विकासनगर के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया।महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने केदार नगर मण्डल भाजपा की नगर निकाय चुनाव, 2024 से संबंधित ‘मतदाता सूचि’ एवं अन्य आवश्यक संगठनात्मक बिन्दूओं, पर लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक की।

कर्नाटक के केरूर में दोनों पक्षों के बीच विवाद में चार लोग घायल।

 कर्नाटक के केरूर में दोनों पक्षों के बीच विवाद में चार लोग घायल।
Spread the love

कर्नाटक के केरूर में दोनों पक्षों के बीच विवाद में चार लोग घायल।

(एक पक्ष ने एक दूसरे पर महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया)

कर्नाटक (केरूर) वीरवार,07 जुलाई 2022

बागलकोट के केरूर में बुधवार शाम दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। एक पक्ष ने एक दूसरे पर महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर बहस शुरू हुई और बढ़ते-बढ़ते मामला सांप्रदायिक हिंसा तक पहुंच गया। घायल हुए चार लोगों में से तीन एक समुदाय के थे और दूसरा अन्य समुदाय से है। सभी घायलों की हालत स्थिर है। पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात है और माहौल फिलहाल शांत है।

कर्नाटक के केरूर में दो अलग-अलग समुदायों के दो समूहों के बीच शुरू हुई छोटी-सी बहस ने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया। इस हिंसा में चार लोग घायल हो गए।

एक समुदाय की दुकानों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है लेकिन एहतियात के तौर पर शुक्रवार तक बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल और कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।

Related post

error: Content is protected !!