550 यात्रियों के साथ पंजाब के जीरकपुर से निकली 'धरत बचाओ संदेश यात्रा' । - Swastik Mail
Breaking News

550 यात्रियों के साथ पंजाब के जीरकपुर से निकली ‘धरत बचाओ संदेश यात्रा’ ।

 550 यात्रियों के साथ पंजाब के जीरकपुर से निकली ‘धरत बचाओ संदेश यात्रा’ ।
Spread the love

550 यात्रियों के साथ पंजाब के जीरकपुर से निकली ‘धरत बचाओ संदेश यात्रा’ ।

(देहरादून में जगह-जगह भव्य स्वागत)

उत्तराखंड (देहरादून( शनिवार , 17 अक्टूबर 2026

पंजाब के जीरकपुर से 550 यात्रियों के साथ निकली धरत बचाओ संदेश यात्रा नगर कीर्तन के रूप में आज देहरादून पहुंची।

यात्रा का आज प्रेमनगर स्थित गुरुद्वारा दमदमा साहिब में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा व अन्य कमेटियों द्वारा वाडिया इंस्टीट्यूट के बाहर यात्रा का स्वागत किया गया।

पांच प्यारों और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन अगुवाई में निकले इस नगर कीर्तन में संगत ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और मिष्ठान प्रसाद का वितरण किया।

यह यात्रा आज रात्रि गुरुद्वारा ऋषिकेश में विश्राम करेगी और कल गुरुद्वारा नानक मत्ता साहिब व गुरुद्वारा रीठा साहिब में संपन्न होगी।

इस अवसर पर *गुलजार सिंह गुलयानी, सुरजीत सिंह, गिरधर गोपाल लूथरा, देवेंद्र पाल मोंटी समेत बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।

Related post

error: Content is protected !!