सिडकुल पंतनगर में शार्ट सर्किट से  ब्रिटानिया फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

सिडकुल पंतनगर में शार्ट सर्किट से  ब्रिटानिया फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग।

 सिडकुल पंतनगर में शार्ट सर्किट से  ब्रिटानिया फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग।
Spread the love

सिडकुल पंतनगर में शार्ट सर्किट से  ब्रिटानिया फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग।

(40 से 50 श्रमिक कर रहे थे कार्य)

उत्तराखंड (पंतनगर) रविवार, 28 अगस्त 2022।

सिडकुल पंतनगर स्थित बिस्किट बनाने वाली ब्रिटानिया फैक्ट्री के गोदाम में आज देर रात करीब 12 बजे शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिस समय यह घटना हुई गोदाम में 40 से 50 श्रमिक ड्यूटी पर थे। आनन-फानन में उन्हें जैसे-जैसे बाहर निकाला गया। आग इतनी भीषण थी कि पानी की 20 से ज्यादा गाड़ियां लपटों को रोकने में लगी रही लेकिन आग बेकाबू होती चली गई।

सूचना पर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत और एसएसपी मंजूनाथ टीसी के साथ ही पूरा पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके मौके पर पहुंच गया। एंबुलेंस भी बुला ली गई। इसके साथ ही सिडकुल की फैक्ट्रियों से निजी फायर ब्रिगेड भी आग बुझाने में लगा दी गई। इस बीच मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों से फैक्ट्री के सुरक्षा गार्डों ने अभद्रता की और उनके फोन छीन कर तोड़ दिए गए।

Related post

error: Content is protected !!