आबकारी विभाग ने शराब की ओवर रेटिंग के विरूद्ध अभियान चलाया। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

आबकारी विभाग ने शराब की ओवर रेटिंग के विरूद्ध अभियान चलाया।

 आबकारी विभाग ने शराब की ओवर रेटिंग के विरूद्ध अभियान चलाया।
Spread the love

आबकारी विभाग ने शराब की ओवर रेटिंग के विरूद्ध अभियान चलाया।

(दुकानों पर ओवर रेटिंग एवं अनियमितता पर 1.60 लाख का जुर्माना वसूला)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार,30 जुलाई 2022

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभाग द्वारा शराब की ओवर रेटिंग के विरूद्ध अभियान चलाते हुए जनपद की विभिन्न शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग एवं अनियमितता पर 1.60 लाख का जुर्माना लगाया गया।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभिाग द्वारा आज चलाये गये छापेमारी अभियान के दौरान चकराता रोड-1 निकट किशननगर चैक पर बीयर एवं शराब बिक्री पर निर्धारित मूल्य से ₹10 अधिक लेना पाया गया, इसी प्रकार देशी मदिरा की दुकान प्रेमनगर में ओवर रेटिंग पाये जाने पर दोनो दुाकानों का 50-50 हजार का जुर्माना लगाया गया।

इसी प्रकार प्रेमनगर विदेशी मदिरा की दुकान पर बिलिंग मशीन खराब पाये जाने, दुकान के बाहर टोलफ्री न0 चस्पा न किये जाने, ओवर रेटिंग नहीं होने सम्बन्धी फ्लैक्स चस्पा न पाये जाने पर 35 हजार का जुर्माना किया गया तथा डाडा लखौण्ड में पंजिका रजिस्ट अद्यतन न होने, बिलिंग मशीन उपलब्ध न होने, दुकान के बाहर टोलफ्री न0 चस्पा न होने, मांगे जाने पर आंवटन पत्र प्रस्तुत न किये जाने तथा दुकान अनुमोदित विक्रेता न पाये जाने पर 25 हजार जुर्माने की कार्यवाही की गयी।

जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग, अनियमिता को गम्भीरता से लेते हुए नियिमित निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि शराब की ओवर रेटिंग एंव दुकानों पर दुर्रव्यवहार की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने जिला आबाकारी अधिकारी को जनपद में अवस्थित शराब की दुकानों पर नियमित छापेमारी अभियान चलाते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Related post

error: Content is protected !!