जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया।

 जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया।
Spread the love

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया।

(सभी को अपने कर्तव्यो/दायित्वों का पालन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करना चाहिए)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 15 अगस्त 2022।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों/कार्मिकों एवं जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने कर्तव्यो/दायित्वों का पालन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट में तैनात सभी अधिकारियो तथा कार्मिको के कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है जो आम जनमानस को प्रभावित करते हैं, ऐसे में सभी का दायित्व बनता है कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए राज्य तथा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

माननीय प्रधानमंत्री जी तथा मुख्यमंत्री जी का उत्तराखंड राज्य को अग्रणी राज्य बनाने का जो लक्ष्य है उसे प्राप्त करने हेतु हम सभी को अपना योगदान देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।

इस अवसर पर अपर नगर मजिस्ट्रेट माया दत्त जोशी, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चैधरी, मुख्य व्यैक्तिक अधिकारी (जिलाधिकारी) बीरेन्द्र सिंह सहित कलेक्ट्रेट परिसर अवस्थित समस्त कार्यालयों के अधिकारी एवं कार्मिक तथा सूचना विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!