देवभूमि पत्रकार यूनियन का प्रतिनिधि मंडल नवनियुक्त महानिदेशक सूचना से शिष्टाचार भेंट की। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

देवभूमि पत्रकार यूनियन का प्रतिनिधि मंडल नवनियुक्त महानिदेशक सूचना से शिष्टाचार भेंट की।

 देवभूमि पत्रकार यूनियन का प्रतिनिधि मंडल नवनियुक्त महानिदेशक सूचना से शिष्टाचार भेंट की।
Spread the love

देवभूमि पत्रकार यूनियन का प्रतिनिधि मंडल नवनियुक्त महानिदेशक सूचना से शिष्टाचार भेंट की।

(पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराया)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार , 13 सितंबर 2022

नवनियुक्त महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी जी का आज देवभूमि पत्रकार यूनियन, पंजी. उत्तराखंड के प्रतिनिधि मंडल ने सूचना निदेशालय में बुके, तुलसी की माला व सत्साहित्य प्रदान कर स्वागत किया।

इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश महासचिव डा. वी.डी.शर्मा ने महानिदेशक जी का स्वागत करते हुए प्रदेश के पत्रकारों की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि प्रेस मान्यता समिति नियमावली, पत्रकार पेंशन नियमावली के संबंध में पत्रकार संगठनों से मांगी गई आपत्तियों व सुझावों को मानते हुए जल्द ही उक्त दोनों समितियां गठित कर प्रेस मान्यता व वयोवृद्ध पत्रकार पेंशन की प्रकिया प्रारंभ की जाए । लघु, मंझौले क्षेत्रीय समाचार पत्रों को अधिकाधिक विज्ञापन जारी किए जाए। पत्रकारों से संबंधित समितियों में रोस्टर के आधार पर पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधीयों को नामित किया जाए। स्पेशल विज्ञापन आवंटन के नाम पर बंदरबांट बंद होनी चाहिए। विभाग में दलालों की एंट्री बंद होनी चाहिए। 

डा. शर्मा ने कहा कि प्रदेश के पत्र व पत्रकारो की समस्याओं को लेकर प्रत्येक माह पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों से विभागीय शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक होनी चाहिए ताकि परस्पर संवाद बना रहे । अन्य कई समस्याओं की ओर भी महानिदेशक जी ध्यान आकृष्ट कराया गया।

महानिदेशक जी सभी समस्याओं को ध्यान से सुना, सभी समस्याओं के सिलसिलेवार निदान कराने का आश्वासन प्रतिनिधि मंडल को देते हुए कहा कि पत्रकार बंधु अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालय समय में सीधे मिल सकते हैं। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल, प्रदेश महासचिव डा. वी. डी.शर्मा, केशव पचौरी सागर, राज कुमार छाबड़ा, रजत शर्मा, नवीन जोशी, बाबी गुप्ता, संदीप शर्मा, अर्पित गुप्ता, संदीप जनधारी आदि शामिल रहे।

यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त निदेशक मनोज श्रीवास्तव से भी भेंट कर राज्य के पोर्टल संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। पोर्टल विज्ञापनों में स्पेशल केटिगरी को समाप्त करने, विज्ञापनों की बंदरबांट बंद करने का आग्रह किया।

Related post

error: Content is protected !!