मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम रांथी ( खोतिला ) में आपदा प्रभावितों से भेंट की। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम रांथी ( खोतिला ) में आपदा प्रभावितों से भेंट की।

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम रांथी ( खोतिला ) में आपदा प्रभावितों से भेंट की।
Spread the love

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम रांथी ( खोतिला ) में आपदा प्रभावितों से भेंट की।

(परिवारों को चेक के माध्यम से सहयता राशि मुहैया कराई)

उत्तराखंड (पिथौरागढ़) रविवार, 11 सितंबर 2022

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम रांथी ( खोतिला ) में आपदा प्रभावितों से भेंट की। साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय और हवाई निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में हम सब आपदा प्रभावितो के साथ हैं और राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा आपदा प्रभावितों के लिए रहने, खाने, और कपड़ों की उचित व्यवस्था की जाए, जिसका भुगतान सरकार के माध्यम से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री द्वारा 6 परिवारों को चेक के माध्यम से राहत राशि मुहैया कराई गई। जिसके अंतर्गत आपदा के दौरान मृत महिला के परिवार को चार लाख रुपए की राहत राशि दी गई। इसके अतिरिक्त अन्य आपदा प्रभावितों को शीघ्र ही राहत राशि उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा रही है तथा शेष बचे आपदा प्रभावित परिवारों को शीघ्र ही राहत राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने धारचूला में काली नदी के किनारे बने तटबंधों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने का हर संभव कार्य तत्परता से किया जाना चाहिए। आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए सरकार हरसंभव कार्य करने के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री के साथ धारचूला विधायक हरीश धामी, डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, ब्लॉक प्रमुख सहित जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, उपजिलाधिकारी नंदन कुमार, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य सहित अन्य विभागाधिकारी उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!