Breaking News

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने विधानसभा में भर्ती घोटाले को लेकर प्रेसवार्ता की।

 विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने विधानसभा में भर्ती घोटाले को लेकर प्रेसवार्ता की।
Spread the love

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने विधानसभा में भर्ती घोटाले को लेकर प्रेसवार्ता की।

(बैकडोर भर्ती मामले में 228 नियुक्तियां निरस्त)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 23 सितम्बर 2022

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने आज विधानसभा में भर्ती घोटाले को लेकर प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि साल 2016 से लेकर 2022 तक हुई 228 तदर्थ नियुक्तियों व 22 उपनल कर्मियों की नौकरियों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। इनमें से ज्यादातर महिला कर्मचारी हैं, जो विधानसभा से नौकरी जाने के बाद फूट-फूट कर रो रही हैं। कई महिलाएं सत्ता के नजदीकियों की पत्नी या फिर परिवार से हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के ऐलान करते ही कर्मचारियों में गुस्सा भी देखने को मिला, जहां पर यह विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी को घेरते हुए नजर आए।

विधानसभा भर्ती घोटाले को लेकर आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जांच समिति की संस्तुतियों को स्वीकार करते हुए वर्ष 2016 से लेकर 2022 तक हुई 228 तदर्थ नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है और शासन को प्रस्ताव भेजा है।

Related post

error: Content is protected !!