कर्नाटक के केरूर में दोनों पक्षों के बीच विवाद में चार लोग घायल। - Swastik Mail
Breaking News

कर्नाटक के केरूर में दोनों पक्षों के बीच विवाद में चार लोग घायल।

 कर्नाटक के केरूर में दोनों पक्षों के बीच विवाद में चार लोग घायल।
Spread the love

कर्नाटक के केरूर में दोनों पक्षों के बीच विवाद में चार लोग घायल।

(एक पक्ष ने एक दूसरे पर महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया)

कर्नाटक (केरूर) वीरवार,07 जुलाई 2022

बागलकोट के केरूर में बुधवार शाम दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। एक पक्ष ने एक दूसरे पर महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर बहस शुरू हुई और बढ़ते-बढ़ते मामला सांप्रदायिक हिंसा तक पहुंच गया। घायल हुए चार लोगों में से तीन एक समुदाय के थे और दूसरा अन्य समुदाय से है। सभी घायलों की हालत स्थिर है। पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात है और माहौल फिलहाल शांत है।

कर्नाटक के केरूर में दो अलग-अलग समुदायों के दो समूहों के बीच शुरू हुई छोटी-सी बहस ने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया। इस हिंसा में चार लोग घायल हो गए।

एक समुदाय की दुकानों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है लेकिन एहतियात के तौर पर शुक्रवार तक बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल और कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।

Related post

error: Content is protected !!