वेटलिफ्टर वीरजीत कौर डोप टेस्ट कि रिपोर्ट पॉजिटिव। - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

वेटलिफ्टर वीरजीत कौर डोप टेस्ट कि रिपोर्ट पॉजिटिव।

 वेटलिफ्टर वीरजीत कौर डोप टेस्ट कि रिपोर्ट पॉजिटिव।
Spread the love

वेटलिफ्टर वीरजीत कौर डोप टेस्ट कि रिपोर्ट पॉजिटिव।

(राष्ट्रीय खेलों में चंडीगढ़ के लिए रजत पदक जीता था)

पंजाब (चंडीगढ़) रविवार, 05 फरवरी 2023

चंडीगढ़ शहर की वेटलिफ्टर वीरजीत कौर डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाई गईं हैं। गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में वीरजीत ने 55 किलो भारवर्ग में रजत पदक हासिल किया था। वीरजीत समेत राष्ट्रीय खेलों में शामिल दस खिलाड़ी डोप टेस्ट में फंसे हैं। इन खिलाड़ियों को स्पष्टीकरण देने का एक मौका मिल सकता है। अगर खिलाड़ी फिर भी दोषी पाए गए तो इन पर 2 से 4 साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। वीरजीत कौर दोषी पाई गईं तो जीता गया पदक और प्रमाणपत्र मुकाबले में कांस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी को दे दिया जाएगा।

गुजरात में पिछले वर्ष 29 सितंबर से 12 अक्टूबर को आयोजित इन खेलों में नाडा की ओर से सैंपलिंग की गई थी। राष्ट्रीय डोप टेस्ट लैबोरेटरी की टेस्टिंग में दो वेटलिफ्टरों में से एक वीरजीत कौर पॉजिटिव पाई गईं। गुजरात राष्ट्रीय खेलों में चंडीगढ़ के दल ने तीन स्वर्ण सहित चार-चार रजत-कांस्य के साथ कुल 11 पदक जीते थे।

Related post

error: Content is protected !!