उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

 उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
Spread the love

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

(दो महिलाओं की मौत 18 घायल)

उत्तर प्रदेश (चित्रकूट) मंगलवार, 04 अक्टूबर 2022

चित्रकूट जिले के भरतकूप क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार दो महिलाओं की मौत हो गयी तथा 18 अन्य घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चक्रपाणि त्रिपाठी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम कुछ श्रद्धालु मध्य प्रदेश के सतना जिले के एक देवस्थान से बच्चे का मुंडन संस्कार कराने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे।

त्रिपाठी ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली भरतकूप थाना क्षेत्र के कोलावा-मानपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 65 साल की महिला शिवकुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि इलाज के दौरान मैना देवी नामक महिला ने मंगलवार को दम तोड़ दिया।

त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में घायल अन्य 18 श्रद्धालुओं का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। इनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related post

error: Content is protected !!