द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस सब जूनियर बच्चों ने मनाया वार्षिक क्रीड़ा दिवस स्पोर्टसडॉम। – Swastik Mail

द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस सब जूनियर बच्चों ने मनाया वार्षिक क्रीड़ा दिवस स्पोर्टसडॉम।

Spread the love

द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस सब जूनियर बच्चों ने मनाया वार्षिक क्रीड़ा दिवस स्पोर्टसडॉम।

(सब जूनियर में हिमांशी भट्ट एवं आदित्य साहू रहे सर्वश्रेष्ठ धावक)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026

द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस विद्यालय के परिसर में जूनियर की वार्षिक क्रीड़ा दिवस स्पोर्टसडॉम में नन्हें मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और इस दौरान उनके हौसलों सभी ने जमकर प्रशंसा की। इस अवसर पर सब जूनियर गर्ल्स में हिमांशी भट्ट एवं सब जूनियर ब्वॉयज में आदित्य साहू सर्वश्रेष्ठ धावक रहे।

यहां सहस्त्रधारा रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस में सब जूनियर नन्हें मुन्ने बच्चों के खेल दिवस के अवसर पर कोर इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक निदेशक गौरव जैन मुख्य अतिथि रहे। स्कूल के निदेशक व संचालक सिद्धार्थ चौधरी, प्रधानाचार्या दीपाली सिंह, कोर्डिनेटर शुभि थापा सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर खेल दिवस का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर नन्हें मुन्ने बच्चों की मार्च पास्ट में सभी ने अनुशासन का परिचय देते हुए सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। इस अवसर पर शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बनाए रऽने के साथ ही विद्यालय के गौरव को बढ़ाने की शपथ ली।

इस अवसर पर विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी शक्ति एवं ऊर्जा का बऽूबी परिचय देते हुए पदक एवं प्रमाण पत्र हासिल किए। इस अवसर पर विजेताआें को पदक के साथ ही प्रमाण पत्र मिलने से उनके चेहरे खिल उठे। इस दौरान नन्हें मुन्ने बच्चों में अलग से ही ऊर्जा का संचार दिखाई दे रहा था। पीटी के जरिए सभी को स्वास्थ्य के प्रति नन्हें मुन्ने बच्चों ने जागरूक करने का काम किया। आत्म प्रतिरक्षा की प्रस्तुति ताइक्वांडो विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

इस अवसर पर बच्चों ने आत्मरक्षा के गुरों के साथ ही साथ जलते आग में टाइल्स तोड़कर अपनी प्रतिभा की अलग छाप छोड़ी। नृत्य प्रदर्शन ने समां बांध कर सभी को आकर्षित किया और दर्शकों की तालियों की गडगडाहट से स्कूल परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर सनबीमस कोर्डिनेटर अर्चना शर्मा और जूनियर स्कूल कोर्डिनेटर अंजली सिंह को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जबकि श्वेता पासवान व अंजलि सिंह को शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने गौरव जैन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों व खेल दिवसों से बच्चों में अनुशासन की भावना जागृत होती है। उन्होंने कार्यक्रम की जमकर सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर दिया जाना चाहिए जिससे वह विद्यालय का नाम रोशन कर सके।

उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी को एकजुटता का परिचय देते हुए आगे आना होगा। इस अवसर पर राष्ट्रगान से समारोह का समापन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्रएं, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।