धर्म की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 351वें शहीदी पर्व को समर्पित 13 दिसंबर को निकलेगा भव्य प्रभाती नगर कीर्तन।
(13-14 दिसंबर को होगा कथा व कीर्तन समागम)
उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार , 27 नवंबर 2026
गुरमत प्रचार सभा देहरादून एवं देहरादून की समूह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों एवं समूह साध संगत द्वारा धर्म की चादर साहिब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 351वें पावन शहीदी पर्व को समर्पित भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसको लेकर शुक्रवार को श्री गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में उत्तराखंड सिख कॉर्डिनेशन कमेटी और श्री गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल की संयुक्त बैठक संपन्न हुई, जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
13 दिसंबर को प्रभाती नगर कीर्तन
रविवार, 13 दिसंबर 2026 को सुबह 5.00 बजे से भव्य *प्रभाती नगर कीर्तन निकाला जाएगा।
नगर कीर्तन गु: हरकिशन साहिब पटेल नगर से आरंभ होकर सहारनपुर चौक, गु: श्री गुरु सिंह सभा प्रिंस चौक, त्यागी रोड, रेस्टकैंप, बन्नु स्कूल चौक, गुरु गोबिंद सिंह चौक रेसकोर्स से होकर सुबह 10.00 बजे तक गु: गोबिंद नगर रेसकोर्स में संपन्न होगा।
13-14 दिसंबर को कथा व कीर्तन समागम
शहीदी पर्व को समर्पित कथा व कीर्तन समागम तीन सत्रों में होगा
1. रविवार, 13 दिसंबर 2026 – शाम 6 बजे से रात 10:30 बजे तक
स्थान – गुरुद्वारा गोबिंद नगर, रेसकोर्स
2. सोमवार, 14 दिसंबर 2026 -सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक
स्थान – गुरुद्वारा रामगढ़िया सभा, धर्मपुर
3. सोमवार, 14 दिसंबर 2026 – शाम 6 बजे से रात 10:30 बजे तक
स्थान – गुरुद्वारा गोबिंद नगर, रेसकोर्स
ये रागी जत्थे करेंगे कीर्तन
समागम में हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर से प्रोफेसर भाई जगरूप सिंह जी , भाई गुरजंट सिंह जी, सचखंड श्री दरबार साहिब अमृतसर से सिंह साहिब ज्ञानी मान सिंह जी, दिल्ली से बीबी गुरलीन कौर जी, भाई मनजीत सिंह जी मीत, धर्म प्रचार कमेटी देहरादून, बंचे कलासा गुरुपुर देहरादून और भाई करन सिंह जी देहरादून समेत कई प्रसिद्ध रागी जत्थे संगत को गुरुबाणी कीर्तन से निहाल करेंगे।
संगत से अपील
गुरमत प्रचार सभा ने गुरु प्यारी साध संगत से अपील की है कि गुरु साहिब जी की रूहानी शहादत के इस विशेष समागम में शामिल होकर गुरु साहिब जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
बैठक में उत्तराखंड सिख कॉर्डिनेशन कमेटी के गुरदीप सिंह सहोता, श्री गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल से जसपाल सिंह, गुरुद्वारा रेसकोर्स से बलबीर सिंह साहनी, देवेंद्र पाल सिंह, देवेंद्र पाल मोंटी, तलविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरुद्वारा पटेल नगर से एच एम सिंह, सतपाल सिंह पाली, हरपाल सिंह, एडवोकेट मनमोहन सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।