Breaking News

संजीवनी रिजार्ट को सील करने की कवायद शुरू, पुलिस ने डीएम को भेजी रिपोर्ट।

 संजीवनी रिजार्ट को सील करने की कवायद शुरू, पुलिस ने डीएम को भेजी रिपोर्ट।
Spread the love

संजीवनी रिजार्ट को सील करने की कवायद शुरू, पुलिस ने डीएम को भेजी रिपोर्ट।

(संजीवनी रिजार्ट को बना रखा था अय्याशी का अड्डा)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 27 अप्रैल 2023

सहसपुर के होरावाला स्थित अय्याशी का अड्डा बने संजीवनी रिजार्ट को सील करने की कवायद शुरू हो गई है। रिजॉर्ट को सील करने के लिए पुलिस ने संस्तुति कर जिलाधिकारी कार्यालय को रिपोर्ट भेज दी है। 10 अप्रैल को इस रिजार्ट में रेव पार्टी पकड़ी गई थी। इस दौरान आधा किलो से ज्यादा चरस और आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

संजीवनी रिजार्ट प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है, इसमें रिजार्ट को सील करने की संस्तुति कर जिलाधिकारी कार्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है।10 अप्रैल को रात के समय एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस की टीम ने इस रिजार्ट में अवैध गतिविधियों की सूचना पर छापा मारा था।

इस दौरान एक कमरे से चरस बरामद हुई थी। जबकि अन्य कमरों में 15 युवतियां थी। युवतियों ने बताया कि उन्हें संजय नाम का युवक चंडीगढ़ से डांस करने के लिए लाया था और शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करने का आरोप लगाया था। चरस तस्करी के आरोप में हेमंत निवासी आजादनगर हिसार हरियाणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। जबकि, दीपक निवासी सोरना डोबरी सहसपुर और राहुल निवासी मोहाली चंडीगढ़ को पकड़ा गया था।

इस दौरान कई मौके से फरार हो गए थे। रिजार्ट के ज्यादातर सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। रिजार्ट लीज पर दिया गया था। संचालक अमित गर्ग फरार हो गया था। रिजार्ट में मिले रजिस्ट्रर में सात अप्रैल के बाद किसी की एंट्री दर्ज नहीं की गई थी। इसकी जांच के बाद पुलिस ने होटल में अवैध गतिविधियों के साक्ष्य जुटाए और आरोपितों के बयान के आधार पर रिजार्ट को सील करने की संस्तुति की।

Related post

error: Content is protected !!