महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप के दूसरे दिन फुटबॉल और बैडमिंटन का जोश जारी। - Swastik Mail
Breaking News
सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे औद्योगिक क्षेत्रों के लिए हरित पट्टी मानकों का संशोधन का पर्यावरण संबधित प्रश्न पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री से सदन के माध्यम से किया।बैंक ऑफ बड़ौदा की मनमानी; पर जिला प्रशासन का डंडा; बुजुर्ग विधवा कमलेश व असहाय पुत्री को मिला न्याय।पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में सांसद श्री महेन्द्र भट्ट के प्रश्न का दिया उत्तर।समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की तिथि 24 दिसम्बर, 2025 तक बढ़ाई गई।गढ़- कुमाऊ की लोक संस्कृतिक धरोहर की झलक कुठालगेट पर पर्यटकों; यात्रियों को राज्य की संस्कृति, लोकपरम्परा का कर रहा स्मरण।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप के दूसरे दिन फुटबॉल और बैडमिंटन का जोश जारी।

 महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप के दूसरे दिन फुटबॉल और बैडमिंटन का जोश जारी।
Spread the love

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप के दूसरे दिन फुटबॉल और बैडमिंटन का जोश जारी।

(एमपीएससी में ग्रीनलॉन एकेडमी ने अंडर-16 ब्वॉयज़ कैटेगरी में सेंटमैरी सैकण्डरी स्कूल को 5-0 के स्कोर से हराकर फुटबॉलमैच जूता)

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 11 अक्टूबर  2023

देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप के तीसरे संस्करण ने पूरे शहर को खेलभावना और ज़बरदस्त उत्साह से भर दिया। गोल्ड के लिए मुकाबला करते हुए प्रतिभागियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। महाराणाप्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ग्राउण्ड और पैविलियन ग्राउण्ड में फुटबॉल फीवर अपने चरम पर पहुंच गया।

जब टीमों और प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। एमपीएससी में ग्रीनलॉन एकेडमी ने अंडर-16 ब्वॉयज़ कैटेगरी में सेंटमैरी सैकण्डरी स्कूल को 5-0 के स्कोर से हराकर फुटबॉलमैच जीत लिया। वहीं परेड ग्राउण्ड में अंडर-15 ब्वॉयज़ कैटैगरी में 192 बैडमिंटन मैच हुए और मैदान का माहौल प्रतिस्पर्धा के जोश से भर गया।

इन स्कूलों और एथलीट्स ने ज़बरदस्त खेलभावना एवं समर्पण का प्रदर्शन कर अपने स्कूल को देहरादून में ‘नंबरवन स्कूल इन स्पोर्ट्स’ के भावी विजेता के रूप में स्थापित कर लिया है। एसएफए चैम्पियन शिप्स देहरादून में छिपी प्रतिभा को उभारते हुए खेल के क्षेत्र में शहर के टॉप स्कूल की पहचान करने तथा युवा एथलीट्स को नेशनल एवं इंटरनेशनल स्तर पर प्रतिस्पर्धा का मौका देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

तीसरे दिन परेड ग्राउण्ड पर वॉलीबॉल चैम्पियनशिप और कैरम की शुरूआत होगी तथा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में एथलेटिक्स का समापन होगा।

टीमें विभिन्न आयुवर्गों में फुटबॉल और बैडमिंटन में अपनी पॉज़िशन केलिए प्रतिस्पर्धा जारी रखेंगी। चैम्पियनशिप में रोज़ाना की समय सूची, हर खेल प्रतियोगिता के विस्तृत परिणाम हमारी आधिकारिक वेबसाईट- www.sfaplay.comपर उपलब्ध होंगे।

Related post

error: Content is protected !!