जिलाधिकारी ने यात्रियों के ठहरने हेतु बनाए गए विश्राम गृह सनराइजिंग वेडिंग प्वाइंट, फॉरेस्ट व्यू का निरीक्षण किया । – Swastik Mail

जिलाधिकारी ने यात्रियों के ठहरने हेतु बनाए गए विश्राम गृह सनराइजिंग वेडिंग प्वाइंट, फॉरेस्ट व्यू का निरीक्षण किया ।

जिलाधिकारी ने यात्रियों के ठहरने हेतु बनाए गए विश्राम गृह सनराइजिंग वेडिंग प्वाइंट, फॉरेस्ट व्यू का निरीक्षण किया।

(यात्रियों के ठहरने हेतु चिंहित किए गए सभी स्थानों पर समुचित मूलभूत सुविधाओं कि व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 17 मई 2024

जिलाधिकारी ने यात्रियों के ठहरने हेतु बनाए गए विश्राम गृह सनराइजिंग वेडिंग प्वाइंट, फॉरेस्ट व्यू का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।

जिलाधिकारी ने यात्रियों के ठहरने हेतु चिंहित किए गए सभी स्थानों पर समुचित मूलभूत सुविधाएं यथा, बिजली, पानी, शौचालय, कूलर, पंखे आदि सभी मूलभूत व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।