नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग,देखते ही देखते ट्रक जलकर खाक हो। – Swastik Mail

नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग,देखते ही देखते ट्रक जलकर खाक हो।

नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग,देखते ही देखते ट्रक जलकर खाक हो।

(चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई)

उत्तराखंड (हल्द्वानी) शनिवार, 18 मई 2024

नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर चलते ट्रक में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते ट्रक जलकर खाक हो गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है।ट्रक में आग लगता देख चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक में आग लगने का पता लगाया जा रहा है। वहीं घटनाकी सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिसकी टीम ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाया।

मार्ग पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बन गई थी, हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलवा दिया। सीएफओ गौरव किरार ने बताया कि हल्द्वानी के पहाड़ की और सामान लेकर जा रहे ट्रक में आग लगने की सूचना मिली थी। बताया कि जैसे ही ट्रक रानीबाग एनसीसी कैम्प के समीप पहुँचा तो चलते ट्रक में आग लग गई।

ट्रक से निकलती आग की लपटों को देख लोगो में हड़कंपमच गया। ट्रक में आग लगने की वजह से कुछ समयतक सड़क मार्ग को बंद कर दिया गया था।आस-पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटनाकी जानकारी दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड कीगाड़ियों ने पहुँचकर आग पर काबू पा लिया। वही आग में लगी आग के कारणों की जांच की जा रही है।