द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही है 15वीं रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट। - Swastik Mail
Breaking News

द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही है 15वीं रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट।

 द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही है 15वीं रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट।
Spread the love

द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही है 15वीं रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट।

(न्यू दून ब्लॉसम स्कूल एवं ऐन मैरी स्कूल की टीमें अगले दौर में)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026

द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही 15वीं रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट में न्यू दून ब्लॉसम स्कूल एवं ऐन मैरी स्कूल की टीम ने अपने अपने मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।

यहां न्यू रोड़ स्थित द हैरिटेज स्कूल के मैदान में खेले जा रहे टूर्नामेंट के अंतर्गत

पहला मैच एड्रॉइट पब्लिक स्कूल और न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के बीच खेला गया। एड्रॉइट पब्लिक स्कूल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहली पारी में, न्यू दून ब्लॉसम स्कूल ने 2 विकेट खोकर 57 रन बनाए और एड्रॉइट पब्लिक स्कूल ने दो विकेट खोकर 27 रन बनाए।

मैच की दूसरी पारी में न्यू दून ब्लॉसम स्कूल ने एक विकेट खोकर 51 रन बनाए और एड्रॉइट पब्लिक स्कूल ने तीन विकेट खोकर 26 रन बनाए। मैच में न्यू दून ब्लॉसम स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एड्रॉइट पब्लिक स्कूल को हराया और 55 रनों से मैच जीत लिया।

टूर्नामेंट का दूसरा मैच मोरावियन इंस्टीट्यूट और विनहिल ग्लोबल स्कूल के बीच खेला जाना था। लेकिन मोरावियन इंस्टीट्यूट मैच के लिए नहीं आया, इसलिए विनहिल ग्लोबल स्कूल को वॉकओवर मिल गया। तीसरा मैच कारमैन स्कूल डालनवाला और एन मैरी स्कूल के बीच खेला गया। कारमैन स्कूल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

मैच की पहली पारी में एन मैरी ने दो विकेट खोकर 34 रन बनाए। पहली पारी के जवाब में, कारमैन स्कूल ने 19 रन बनाए और उनकी पूरी टीम आउट हो गई। मैच की दूसरी पारी में एन मैरी ने दो विकेट खोकर 42 रन बनाए। मैच में कारमैन स्कूल ने दो विकेट खोकर 31 रन बनाए। एन मैरी ने 26 रनों से मैच जीत लिया। इस अवसर पर खेल प्रेमी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

Related post

error: Content is protected !!