हल्द्वानी में फायर विभाग के सिपाही ने फांसी लगाकर खुदकुशी कि।  – Swastik Mail

हल्द्वानी में फायर विभाग के सिपाही ने फांसी लगाकर खुदकुशी कि। 

हल्द्वानी में फायर विभाग के सिपाही ने फांसी लगाकर खुदकुशी कि। 

(फांसी लगाने की यह वजह पारिवारिक कलह) 

उत्तराखंड (हल्द्वानी) शनिवार 7 जुलाई 2021

हल्द्वानी में फायर विभाग में पोस्टेड सिपाही मुकेश जोशी ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पारिवारिक कलह के चलते फायर ब्रिगेड के सिपाही मुकेश जोशी ने फांसी लगाई है।

छड़ायल नयाबाद स्थित अपने आवास में सुबह 9 बजे करीब फांसी लगाई, इससे पहले सिपाही मुकेश जोशी द्वारा अपने एक दोस्त से फोन पर भी बात की गई, इस दौरान सिपाही मुकेश जोशी काफी परेशान नजर आ रहे थे और उन्होंने फांसी लगाने की बात कही।

आरटीओ रोड चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल, मुखानी एसओ सुशील कुमार और उनकी टीम मौके पर पहुँच चुकी है, शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना की पूरी जानकारी आला अधिकारी को दे दी गई है।

सिपाही मुकेश जोशी की उनकी पत्नी के साथ लंबे समय से अनबन चल रही थी, ऐसे में फांसी लगाने की यह वजह बताई जा रही है।