डीसीएम कि टक्कर लगने से सब इंस्पेक्टर की मौत, सिपाही घायल। - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

डीसीएम कि टक्कर लगने से सब इंस्पेक्टर की मौत, सिपाही घायल।

 डीसीएम कि टक्कर लगने से सब इंस्पेक्टर की मौत, सिपाही घायल।
Spread the love

डीसीएम कि टक्कर लगने से सब इंस्पेक्टर की मौत, सिपाही घायल।

(रात 11 बजे सिपाही के साथ बाइक पर गश्त पर थे सब इंस्पेक्टर)

उत्तर प्रदेश (शाहजहांपुर) शनिवार, 21 मई 2022

शाहजहांपुर जिले में गश्त पर निकले एक पुलिस उप निरीक्षक और एक सिपाही दुर्घटना में घायल हो गए जिसमें उपचार के दौरान सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई है।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि थाना जलालाबाद में तैनात उप निरीक्षक पवन सिंह (48) शुक्रवार की रात 11 बजे सिपाही मनोज के साथ बाइक पर गश्त कर रहे थे। जब दोनों नगरिया मोड़ पर पहुंचे तो जानवरों के एकाएक सड़क पर आ जाने से उन्होंने बचने का प्रयास किया, लेकिन तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण गिरने के बाद पीछे से आई कार ने उन्हें कुचल दिया।

पुलिस ने पहुंचकर गंभीर रूप से घायल उप निरीक्षक सिंह तथा सिपाही मनोज को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई वहीं सिपाही का इलाज किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने हादसे में टक्कर मारने वाले दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है जबकि उनके चालक फरार हो गए हैं। वहीं मृतक सब इंस्पेक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related post

error: Content is protected !!