एसएसपी अजय सिंह की टीम ने अवैध हथियारों की नुमाइश कर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले को दबोचा। – Swastik Mail

एसएसपी अजय सिंह की टीम ने अवैध हथियारों की नुमाइश कर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले को दबोचा।

एसएसपी अजय सिंह की टीम ने अवैध हथियारों की नुमाइश कर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले को दबोचा।

(तमंचा लहराकर दबंगई दिखाते हुए वीडियो पोस्ट की थी)

उत्तराखंड (हरिद्वार) वीरवार, 15 जून 2023

लक्सर में अवैध हथियारों की नुमाइश कर सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे वीडियो पर कार्यवाही करते हुए एसएसपी अजय सिंह की टीम ने आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की है।

एसएसपी अजय़ सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर कार्य करते हुए पुलिस टीम ने तेज़ी से पड़ताल कर आरोपी युवक शिवम उर्फ़ डीएम को जसोदरपुर तिराहा सुल्तानपुर से अवैध तमंचा 4 जिन्दा कारतूस के साथ दबोचा । इस युवक ने सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर दबंगई दिखाते हुए वीडियो पोस्ट की थी जिसकी शिकायत पुलिस को मिली थी।