उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ में महिला को गुलदार ने जानलेवा हमला किया। - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ में महिला को गुलदार ने जानलेवा हमला किया।

 उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ में महिला को गुलदार ने जानलेवा हमला किया।
Spread the love

उत्तराकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ में महिला को गुलदार ने जानलेवा हमला किया।

(एक माह के भीतर यह दूसरी घटना है,ग्रामीणों में आक्रोश)

उत्तराखंड (उत्तरकाशी) शुक्रवार, 16 जून 2023

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ विकासखंड अंतर्गत कोटीसौड़ भड़कोट में  घास काटने खेतों में जा रही महिला को गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई। एक माह के भीतर गांव में यह दूसरी घटना है। जिससे ग्रामीणों में भयंकर आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन की टीम के सामने जमकर हंगामा काटा।

चिन्यालीसौड़ के ग्राम भड़कोट (कोटीसौड़) में सुबह करीब 9 बजे घर के नजदीक ही घास लेने गई भागीरथी देवी पत्नी स्व. भूपति प्रसाद नौटियाल को गुलदार ने मार डाला। ग्रामीण महिला को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है।

एक माह के भीतर यह दूसरी घटना है। इससे पहले एक और महिला को अपना शिकार कर चुका है। प्रशासन के देर में आने पर ग्रामीणों ने भयंकर आक्रोश है। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। साथ ही ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए है।

Related post

error: Content is protected !!