राजस्थान में एंटी करप्सन ब्यूरो कि अधिकारियो और कर्मचारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही। - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

राजस्थान में एंटी करप्सन ब्यूरो कि अधिकारियो और कर्मचारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही।

 राजस्थान में एंटी करप्सन ब्यूरो कि अधिकारियो और कर्मचारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही।

The overall crime rate in Saugeen Shores decreased by 2.5 per cent last year compared to the year before, according to Statistics Canada’s latest crime severity index.

Spread the love

राजस्थान में एंटी करप्सन ब्यूरो कि अधिकारियो और कर्मचारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही।

(कोर्ट बाबू रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार)

राजस्थान (श्रीगंगानगर) सोमवार, 25अप्रैल 2022

श्रीगंगानगर।राजस्थान में इन दिनों एंटी करप्सन ब्यूरो भ्र्ष्ट अधिकारियो और कर्मचारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही करने में लगा हुआ है। इसी कर्म में सुबह – सुबह श्रीगंगानगर में 400 रुपये रिश्वत लेते हुये कोर्ट के एक बाबू को धरदबोचा। रिश्वत लेने वाले बाबू ने कल्पना भी नहीं की थी इतनी सुबह ही एसीबी आ धमकेगी। वह मुगालते में रह गया और दबोचा गया। रिश्वत की यह राशि बतौर कमीशन ली गई थी। ब्यूरो ने बाबू को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है।

एसीबी श्रीगंगानगर के उपाधीक्षक वेदप्रकाश लखोटिया ने बताया कि ट्रेप की यह कार्रवाई श्रीगंगागर जिले के श्रीकरणपुर एडीजे कोर्ट में की गई। वहां कार्यरत वरिष्ठ लिपिक हेमंत गुप्ता को सोमवार को सुबह आठ बजे 400 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। इस संबंध में परिवादी एडवोकेट रोशनलाल ने 22 अप्रेल को श्रीगंगानगर एसीबी चौकी में हेमंत गुप्ता के खिलाफ रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

एसीसी ने शिकायत का सत्यापन कराया तो वह सही पाई गई। इस पर सोमवार को सुबह-सुबह ही ट्रेप की कार्रवाई का प्लान बनाया गया। परिवादी ने सुबह 8 बजे जैसे ही बाबू हेमंत गुप्ता को कोर्ट परिसर में उसके कार्यालय में रिश्वत के 400 रुपये दिये गये वैसे ही ब्यूरो की टीम ने उसे दबोच लिया। एडवोकेट रोशनलाल एडीजे कोर्ट में ऑथ कमिश्नर और साक्ष्य अभिलेखक के रूप में पंजीकृत है।

सिविल मामलों में गवाहों के बयान दर्ज करने की एवज में उन्हें मानदेय दिया जाता है। बाबू हेमंत गुप्ता परिवादी वकील को मिलने वाले मानदेय में से 40 फीसदी कमीशन की मांग कर रहा था। इतना ही नहीं बाबू हेमंत गुप्ता ने परिवादी एडवोकेट रोशनलाल को रिश्वत नहीं देने पर भविष्य में साक्ष्य अभिलेखन के कार्य का आवंटन नहीं करने की धमकी भी दी थी।

गर्मियों में कोर्ट का समय सुबह आठ से दोपहर 12.30 बजे तक का है। कोर्ट के कार्यालय सुबह साढ़े सात से दोपहर एक बजे तक खुलते हैं। बाबू हेमंत गुप्ता ने ऑफिस जाते ही सुबह आठ बजे रिश्वत ले ली थी। एसीबी की कार्रवाई के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। एसीबी हेमंत गुप्ता से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

Related post

error: Content is protected !!