Breaking News

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को भी डोईवाला से रेल लाइन के माध्यम से जोड़ा जाएगा।

 गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को भी डोईवाला से रेल लाइन के माध्यम से जोड़ा जाएगा।
Spread the love

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को भी डोईवाला से रेल लाइन के माध्यम से जोड़ा जाएगा।

(जोशीमठ और सोनप्रयाग तक बनेगी रेल योजना) 

उत्तराखण्ड (देहरादून)  17.6.2021 

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड के पवित्र चार धाम न केवल आध्यात्मिक साधना के केंद्र हैं, अपितु यह यात्रा उत्तराखण्ड के असंख्य नागरिकों के लिए अर्थोपार्जन का एक बड़ा स्रोत भी है। यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाना हमारा ध्येय है। इसके लिए चारधाम को केंद्र सरकार की मदद से रेल लाइन से जोड़ने की कवायद चल रही है।मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन का कार्य भी त्वरित गति से चल रहा है। इसी लाइन को जोशीमठ और सोनप्रयाग तक ले जाने की भी योजना है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को भी डोईवाला से रेल लाइन के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इनके पूरा होने से पर्वतीय क्षेत्र की जनता को भी लाभ होगा।

Related post

error: Content is protected !!