Breaking News
आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे ने आज ट्रांजिस्ट कैंप परिसर ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया।शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति (रजि.) की बैठक समिति के अध्यक्ष श्री कृपाल सिंह बिष्ट के आवास पर आहूत की गई।माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आज देहरादून, ऋषिकेश, एवं विकासनगर के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया।महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने केदार नगर मण्डल भाजपा की नगर निकाय चुनाव, 2024 से संबंधित ‘मतदाता सूचि’ एवं अन्य आवश्यक संगठनात्मक बिन्दूओं, पर लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक की।जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु ऋषिकेश में पंजीकरण काउंटर बढ़ाए गए।

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने  धनगढ़ी और पनौद नाले का निरीक्षण किया। 

 उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने  धनगढ़ी और पनौद नाले का निरीक्षण किया। 
Spread the love

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने  धनगढ़ी और पनौद नाले का निरीक्षण किया। 

( यह गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण पुल है) 

उत्तराखंड (देहरादून)   17.6.2021 

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आज रामनगर के निकट धनगढ़ी नाले का निरीक्षण किया और प्रगति जानी। निरीक्षण में उनके साथ राष्ट्रीय राजमार्ग तथा वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। सांसद बलूनी ने कहा कि अगली बरसात से पहले यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा और जनता को बरसात के मलवे के कारण लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। यह प्रोजेक्ट सांसद बलूनी की प्राथमिकताओं में से एक है।

सांसद बलूनी के विशेष अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी ने इस पुल को स्वीकृत किया था। धनगढ़ी और पनौद दोनों नालों के कारण प्रतिवर्ष अनेक दुर्घटनाएं होती थी। अनेक वाहन और नागरिक बरसात में बह जाते थे। प्रस्तावित पुल की कुल लागत 14 करोड़ है। जिसमें कि धनगढ़ी पुल 150 मीटर लंबा होगा और इस पर 7 करोड़ 65 लाख की लागत आएगी। पनौद नाले पर बनने वाले पुल की लंबाई 90 मीटर है और यह छह करोड़ 65 लाख की लागत से बनेगा। इस बीच कार्बेट प्रशासन ने पुल के निर्माण पर रोक लगा दी थी। हाल ही में पुल का निर्माण पुनः प्रारंभ हो गया है। सांसद बलूनी ने निरीक्षण के बाद कहा की इस पुल की महत्ता को देखते हुए इसका शीघ्र निर्माण आवश्यक है, ताकि आम जनता को सुगम यात्रा प्राप्त हो। गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण पुल है जो कि बरसात में अवरूद्ध हो कर समस्या बना रहता था। सांसद बलूनी के साथ निरीक्षण के समय कॉर्बेट पार्क की डिप्टी डायरेक्टर कल्याणी नेगी , पार्क वार्डन रमाकांत तिवारी, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, उप जिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ला, विवेक भाटी जी एवं भाजपा नेता मदन मोहन जोशी उपस्थित थे।

Related post

error: Content is protected !!