14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर। - Swastik Mail
Breaking News

14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर।

 14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर।
Spread the love

14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर।

(देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 13 अगस्त 2026

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में आगामी 14 से 17 अगस्त तक प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने बताया कि देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, प्रदेश के अन्य जनपदों में हल्की बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने और बारिश के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को भी मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए सतर्क रहने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी बनाए रखने की आवश्यकता है।

Related post

error: Content is protected !!