दून उघोग व्यापार मंडल ने सीएम से की बाजार खोलने की मांग - Swastik Mail
Breaking News
सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे औद्योगिक क्षेत्रों के लिए हरित पट्टी मानकों का संशोधन का पर्यावरण संबधित प्रश्न पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री से सदन के माध्यम से किया।बैंक ऑफ बड़ौदा की मनमानी; पर जिला प्रशासन का डंडा; बुजुर्ग विधवा कमलेश व असहाय पुत्री को मिला न्याय।पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में सांसद श्री महेन्द्र भट्ट के प्रश्न का दिया उत्तर।समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की तिथि 24 दिसम्बर, 2025 तक बढ़ाई गई।गढ़- कुमाऊ की लोक संस्कृतिक धरोहर की झलक कुठालगेट पर पर्यटकों; यात्रियों को राज्य की संस्कृति, लोकपरम्परा का कर रहा स्मरण।

दून उघोग व्यापार मंडल ने सीएम से की बाजार खोलने की मांग

 दून उघोग व्यापार मंडल ने सीएम से की बाजार खोलने की मांग
Spread the love
देहरादून। दून उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मिलकर कोरोना काल में व्यापारियों को हो रहे भारी आर्थिक नुकसान पर अपनी चिंता से अवगत कराते हुए दून के बाजारों को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खोलने की मांग की है।

व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह को बताया कि बीते डेढ़ माह से कोरोना के कारण उनका व्यापार पूरी तरह से बंद पड़ा है। जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति हो रही है उन्होंने सीएम से कहा कि वह 1 जून से बाजारों को खुलवाने की दिशा में प्रयास करें। अगर सभी बाजारों को एक साथ नहीं खोला जा सकता है तो उन्हें ट्रेड वार, क्षेत्रवार खोलने की दिशा में सोचा जाए।

व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि अब जब स्थितियों में सुधार हो रहा है तो व्यापारियों के हितों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। प्रतिनिधिमंडल में उघोग व्यापार मंडल के संरक्षक अनिल गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, सुनील मेंसोन, डीडी अरोड़ा एवं दीपक गुप्ता आदि शामिल थे। सीएम से मुलाकात के बाद सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि सीएम ने उन्हें उनकी मांगों पर विचार करने का भरोसा दिलाया है।

Related post

error: Content is protected !!