Breaking News
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में पेयजल एवं लीकेज की समस्याओं के दृष्टिगत बैठक लेते हुए पेयजल एवं जलसंस्थान के अधिकारियों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने महाराज श्री विजय कौशल जी से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं कथा का श्रवण भी किया।जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जल संरक्षण अभियान-2024 के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में सम्बन्धिता विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। ड्रोन सॉकर ने भारत में अपनी आधिकारिक शुरुआत की।

भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। 

 भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। 
Spread the love

भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। 

टोक्यो ओलंपिक….. शनिवार 24 जुलाई 2021 

भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम ने बेहद रोमांचक मैच में 3-2 से जीत हासिल की। हरमनप्रीत सिंह इस जीत में भारत के हीरो रहे और उन्होंने दो गोल किया। अब रविवार को भारतीय टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ होगा।

ओलंपिक में भारतीय टीम ने शुरुआत जीत के साथ की। मैच में कप्तान मनप्रीत की इस टीम ने बेहद ही आक्रामक खेल दिखाया और आखिर मिनट तक न्यूजीलैंड की टीम को कड़ी टक्कर दी। शुरुआत में की विरोधी टीम की तरफ से केन रसेल ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल किया और अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

इस गोल के बाद भारतीय खिलाड़ी रुपिंदर पाल ने पेनाल्टी कॉर्नर से पहला पेनाल्टी स्ट्रोक हासिल किया। रुपिंदर ने इस मौका का पूरा फायदा उठाते हुए गेंद को गोल में डाला और भारत को 1-1 की बराबरी दिलाई। इसके बाद भारत के ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने दो लगातार गोल दागे और टीम की बढ़त को मजबूत किया। मैच के 26वें और 33वें मिनट में इस खिलाड़ी ने गोल किए।

मैच के 26वें मिनट में भारत की तरफ से दूसरा गोल देखने को मिला। कप्तान हरप्रीत ने पेनाल्टी कॉर्नर के मौके को गोल में तब्दील किया और टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी। इसके बाद 32वें मिनट में एक बार फिर भारत को गोल करने का मौका मिला लेकिन इस बार वह चूक गया। मंदीप सिंह शानदार खेल दिखाते हुए गेंद को दिलप्रीत सिंह की तरफ पास किया और फिर मौका दिलप्रीत के पास पहुंचा लेकिन वह चूक गए।

मैच के33वे मिनट में भारत ने न्यूजीलैंड पर एक बार फिर से धाबा बोला और पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए बढ़त को 3-1 कर दिया। हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर से यह गोल दागा। न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से मैच में उनका दूसरा गोल 43वें मिनट में स्टीफन जेनिस ने किया।

Related post

error: Content is protected !!