अच्छी पोस्टिंग पाने के लिए अपने राजनीतिक आकाओं से सिफारिश न कराएं, ...... "मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी"  - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

अच्छी पोस्टिंग पाने के लिए अपने राजनीतिक आकाओं से सिफारिश न कराएं, …… “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी” 

 अच्छी पोस्टिंग पाने के लिए अपने राजनीतिक आकाओं से सिफारिश न कराएं, …… “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी” 
Spread the love

अच्छी पोस्टिंग पाने के लिए अपने राजनीतिक आकाओं से सिफारिश न कराएं, …… “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी” 

(दबाव बनाया तो शासन को संबंधित अधिकारी की सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित करने को बाध्य) 

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार 24 जुलाई 2021

आईएएस अफसरों पर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकुश लगाना शुरू कर दिया है। धामी ने साफ कर दिया है कि वे पोस्टिंग के लिए कोई दबाव न बनाएं। धामी के निर्देश पर सभी आईएएस अधिकारियों को लिखित चेतावनी दे दी गयी है, कि वे अच्छी पोस्टिंग पाने के लिए अपने राजनीतिक आकाओं से सिफारिश न कराएं। इस आदेश से शासन में हड़कंप मचा हुआ है।

कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने शुक्रवार को एक आदेश जारी किया। अखिल भारतीय सेवा के प्रशासनिक अधिकारियों के लिए यह ऐसा आदेश है, जो संभवतः राज्य के 20 साल के इतिहास में पहली बार जारी हुआ है। सभी आईएएस अधिकारियों को संबोधित इस पत्र में कहा गया है कि वे अपनी सेवा से संबंधित किसी भी प्रकरण के लिए उच्चाधिकारियों पर किसी तरह का राजनीतिक अथवा अन्य तरह का दबाव न बनाएं। आदेश में अखिल भारतीय सेवा के सर्विस रूल १९६८ के नियम-१८ की याद दिलायी गयी है, जिसमें किसी भी तरह की सिफारिश कराना निषिद्ध है।

यदि किसी भी आईएएस अधिकारी ने इस तरह का दबाव बनाया तो शासन को संबंधित अधिकारी की सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित करने को बाध्य होना पड़ेगा। इस आदेश के बाद सरकारों को अपने इशारों पर नचाने वाली आईएएस लाबी में हड़कंप मचने की खबर है। माना जा रहा है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के पास दबाव बनाने वाले ऐसे कुछ प्रकरण आये हैं और उन्होंने दबाव बनाने वाले इन अफसरों व उनके राजनीतिक आकाओं के आगे न झुकने का मन बना लिया है। वैसे भी यह चर्चा है कि धामी के राज में अधिकारी पहले की तरह उन्मुक्त नहीं हैं और वे बैठकों में भी पूरी तैयारी के साथ आ रहे हैं। इस बात की पुष्टि कुछ अफसरों ने की है। आज के आदेश से यह भी माना जा रहा है कि सीएम धामी जिलाधिकारियों को बदलने की तैयारी कर रहे हैं और कार्मिक विभाग के जरिये उन्होंने यह साफ कर दिया है कि कोई भी अधिकारी मनचाही पोस्टिंग या जिलों के हाकिम बनने के लिए किसी तरह का दबाव न बनाए।

 

 

Related post

error: Content is protected !!