कलयुगी बेटे ने अपनी मां की मां का गला दबाकर हत्या कर दी। – Swastik Mail

कलयुगी बेटे ने अपनी मां की मां का गला दबाकर हत्या कर दी।

कलयुगी बेटे ने अपनी मां की मां का गला दबाकर हत्या कर दी।

(बेटे के महिला से अवैध संबंध,मां करती थी रोकटोक)

उत्तर प्रदेश (बरेली) सोमवार, 18 सितंबर 2023

बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के थाना शाही के गांव मुबारकपुर निवासी एक महिला का जंगल में शव बरामद हुआ। महिला केशव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिसकी रिपोर्ट आने पर महिला की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। पुलिस के द्वारा छानबीन करने पर महिला की पहचान शांति देवी के रूप में हुई। गहनता से विवेचना करने पर पुलिस को ज्ञात हुआ कि महिला के बेटे तोताराम के एक महिला से अवैध संबंध है जिसके चलते मां बेटे में अक्सर विवाद होता रहता था।

पहले तोताराम ने अपने चाचा को इस हत्या के मामले में फंसाने की कोशिश की थी।लेकिन पुलिस की कड़ी पूछताछ में तोताराम टूट गया और सबकुछ बक गया। उसने अपने अवैध संबंध में बाधक बनने पर मां की हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने मां के कातिल बेटे तोताराम को जेल भेज दिया है।