Breaking News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल के बीच हुई मुलाकात।

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल के बीच हुई मुलाकात।
Spread the love

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल के बीच हुई मुलाकात।

(निकाय चुनाव को लेकर भी वार्ता)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 05 मई 2024

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान निकाय चुनाव को लेकर भी वार्ता की गई।

शासकीय आवास पर हुई मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने निकाय चुनाव को लेकर वार्ता की। इस पर प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बताया कि निकाय चुनाव में पार्टी से दावेदारी पेश कर रहे उम्मीदवारों के साथ बैठक की जा रही है। उन्होंने बताया कि ज्यादा से ज्यादा मतदान हो और नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार ने राज्य के हित में अनेक लोकहितकारी फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में पुनः पीएम मोदी की सरकार बनने जा रही है। निकाय चुनाव में भी भाजपा अपना परचम लहराएगी।

Related post

error: Content is protected !!