Breaking News
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आज देहरादून, ऋषिकेश, एवं विकासनगर के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया।महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने केदार नगर मण्डल भाजपा की नगर निकाय चुनाव, 2024 से संबंधित ‘मतदाता सूचि’ एवं अन्य आवश्यक संगठनात्मक बिन्दूओं, पर लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक की।जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु ऋषिकेश में पंजीकरण काउंटर बढ़ाए गए।महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के निर्धन परिवार की बेटी के विवाह संपन्न कराने में विशेष आर्थिक सहयोग किया।राजपुर रोड विधानसभा, अम्बेडकर नगर मंडल की संगठनात्मक बैठक में प्रतिभाग किया।

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे पति ने कि पत्नी की निर्मम हत्या।

 लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे पति ने कि पत्नी की निर्मम हत्या।
Spread the love

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे पति ने कि पत्नी की निर्मम हत्या।

(बदबू से बचने के लिए शरीर के सौ टुकड़े कर कुकर में उबाला)

मुंबई (मीरा रोड) वीरवार, 08 जून 2023

मुंबई के मीरा रोड में रहने वाले एक आदमी ने अपनी 36 साल की लिव इन पार्टनर के सौ टुकड़े कर दिए।आरोपी पीड़िता के टुकड़ों को कुकर में उबालता था ताकि किसी भी तरह की गंदी बदबू ना फैले। पुलिस के हाथ पीड़िता की एक जांघ लगी है। 56 साल के मनोज साहनी को पुलिस ने उसके किराए के घर से गिरफ्तार कर लिया है।

मनोज पिछले तीन सालों से पीड़िता सरस्वती वैद्या के साथ फ्लैट नंबर 704 गीता आकाश दीप बिल्डिंग गीता नगर में फेज 7 में रह रहा था। बिल्डिंग में रहने वाले कुछ लोगों ने पुलिस को शिकायत की कि फ्लैट नंबर 704 से काफी गंदी बदबू आ रही है। पुलिस तुरंत मीरा रोड अपार्टमेंट में पहुंची और साहनी ने दरवाजा खोला। पुलिस को देखते ही मनोज ने भागने की कोशिश की लेकिन लोगों की मदद से पकड़ा गया।

मनोज ने ही सरस्वती का कत्ल किया और फिर शव को ठिकाने लगाने के उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। मनोज ने शव को ठिकाने लगाने की मंशा से किया। सरस्वति की हत्या दो से तीन दिन पहले की गई थी।हत्या के बाद मनोज शव के साथ ही घर पर रह रहा था।

मनोज ने सरस्वती की हत्या के बाद पेड़ काटने वाला कटर खरीदा।कटर से उसने शव के टुकड़े किए। मनोज ने पुलिस को बताया कि सरस्वती के साथ झगड़ा होने के बाद उसने हत्या कर दी थी और बाजार से पेड़ काटने वाली मशीन लाकर शव को कई टुकड़ों में काटा। शव से बदबू न आए इसलिए मिक्सर में पीसकर कुकर में उबाल दिया था। पुलिस के मुताबिक महिला के सिर्फ पैर का हिस्सा बरामद हुआ था।फ्लैट को सील कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक मनोज साहनी मुंबई के बोरीवली इलाके में दुकान चलाता है।

Related post

error: Content is protected !!