सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी सहित सेना के वरिष्ठ अधिकारी, का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त।  - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी सहित सेना के वरिष्ठ अधिकारी, का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त। 

 सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी सहित सेना के वरिष्ठ अधिकारी, का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त। 
Spread the love

सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी सहित सेना के वरिष्ठ अधिकारी, का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त। 

(सीडीएस रावत उनकी पत्नी समेत 13 अन्य लोगों की मौत) 

नई दिल्ली, बुधवार, 08 दिसम्बर 2021 

तमिलनाडु में कुन्नूर के करीब सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें 13 लोगों की जान चली गई है। इसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी भी शामिल हैं। तमिलनाडु में सेना का एमआई हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि हेलीकाप्टर में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। नजदीकी सेना के अस्‍पताल में सभी घायलों को भर्ती कराया गया था।

हेलीकाप्टर में सवार 14 लोगों में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। साथ ही जानकारी है कि शवों की पहचान डीएनए जांच से की जाएगी। सरकार गुरुवार को संसद में दुर्घटनाग्रस्त हुए सैन्य हेलीकॉप्टर एमआई-17 वी5 के बारे में जानकारी देगी। वहीं, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायु सेना ने जांच के आदेश दिए हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई ने सीडीएस समेत जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी है।

सीडीएस रावत की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई है। हादसे में उनकी पत्नी समेत 13 अन्य लोगों की भी मौत हो गई है।

Related post

error: Content is protected !!