गढ़वाल आयुक्त 10 अगस्त को देहरादून में सुनेंगे जनसमस्याएं। - Swastik Mail
Breaking News

गढ़वाल आयुक्त 10 अगस्त को देहरादून में सुनेंगे जनसमस्याएं।

 गढ़वाल आयुक्त 10 अगस्त को देहरादून में सुनेंगे जनसमस्याएं।
Spread the love

गढ़वाल आयुक्त 10 अगस्त को देहरादून में सुनेंगे जनसमस्याएं।

(जिला कार्यालय सभागार में सुबह 11 बजे होगा ‘समाधान दिवस’ कार्यक्रम)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार , 07 अगस्त 2026

गढ़वाल मंडल आयुक्त श्री आनंद स्वरूप आगामी 10 अगस्त (सोमवार) को जिला कार्यालय सभागार, देहरादून में आयोजित ‘समाधान दिवस’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर आमजन की समस्याएं सुनेंगे। कार्यक्रम का आयोजन पूर्वा 11ः00 बजे किया जाएगा।

आयुक्त कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी नेे जनपद के समस्त संबंधित विभागों, उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों तथा जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं एवं सुझावों के साथ निर्धारित समय पर जिला कार्यालय सभागार पहुंचकर समाधान दिवस का लाभ उठाएं।

Related post

error: Content is protected !!