Breaking News

प्रीतम सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी केंद्रीय नेतृत्व ने उनको दी है उसका अच्छे तरीके से निर्वहन करेंगे।

 प्रीतम सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी केंद्रीय नेतृत्व ने उनको दी है उसका अच्छे तरीके से निर्वहन करेंगे।
Spread the love

प्रीतम सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी केंद्रीय नेतृत्व ने उनको दी है उसका अच्छे तरीके से निर्वहन करेंगे।

(कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ यथावत है ::::: प्रीतम सिंह)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 11 अप्रैल 2024

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश कांग्रेस की चुनाव कैंपेन कमेटी के गठन को मंजूरी देते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को कैंपेन कमिटी का अध्यक्ष बनाया। साथ ही पूर्व प्रदेश कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को सह अध्यक्ष बनाया गया।

जिसको लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी केंद्रीय नेतृत्व ने उनको दी है उसका अच्छे तरीके से निर्वहन करेंगे। वहीं पार्टी छोड़ रहे हैं नेताओं पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी छोड़ी, वे लोग ही बेहतर बता पाएंगे कि उन्होंने कांग्रेस का साथ क्यों छोड़ा।

लेकिन इतना स्वाभाविक है कि जब कोई व्यक्ति परिवार छोड़कर जाता है तो परिवार में थोड़ी बहुत कमजोरी आ जाती है। लेकिन कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ यथावत है, और लोकसभा चुनाव के रण में डटा हुआ है।

Related post

error: Content is protected !!