Breaking News
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने किया 08 व 09, दिसम्बर, 2023 को नगर निगम, देहरादून तथा विकासखण्ड- सहसपुर, डोईवाला, रायपुर एवं विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत सभी शासकीय, अशासकीय, निजी शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित।ब्रिगेडियर अमृत लाल (से.नि.) उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा (से.नि) ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को फ्लैग लगाया।राम मंदिर के शुभारंभ और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अतिथियों की लिस्ट को अंतिम रूप दिया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023″ को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की।राजकीय पॉलीटेक्निक तथा एक सहायता प्राप्त पॉलीटेक्निक संस्थाओं के छात्र/छात्राओं के मध्य आयोजित होने वाली षष्ठम राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2023 का शुभारम्भ  सुबोध उनियाल जी ने किया।

नेपाल में लगातार तीन बार कांपी धरती, 5 लोग अस्पताल में भर्ती, कई इमारतों को भी नुकसान

 नेपाल में लगातार तीन बार कांपी धरती, 5 लोग अस्पताल में भर्ती, कई इमारतों को भी नुकसान
Spread the love

नेपाल में लगातार तीन बार कांपी धरती, 5 लोग अस्पताल में भर्ती, कई इमारतों को भी नुकसान

नेपाल,काठमांडू : पश्चिमी नेपाल में 3 अक्टूबर (मंगलवार) दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, देश के पश्चिमी हिस्सों में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

पांच लोगों को अस्पताल कराया गया भर्ती

बझांग जिला पुलिस कार्यालय ने कहा कि भूकंप के बाद कम से कम पांच लोगों को जिला अस्पताल बझांग में भर्ती कराया गया है। तेज भूकंप के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे प्रमुख राजमार्गों पर यातायात बाधित हो गया है।

बझांग जिले के शीर्ष अधिकारी ने दी जानकारी

बझांग जिले के शीर्ष अधिकारी बाबूराम आर्यल ने कहा कि किसी वस्तु के गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि जिले के एक कस्बे चैनपुर में कुछ घर ढह गए।

दोपहर 2.40 बजे आया भूकंप

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र ने बताया कि भूकंप दोपहर 2.40 बजे काठमांडू से 700 किलोमीटर पश्चिम में बझांग जिले के तालकोट इलाके में दर्ज किया गया।

Related post

error: Content is protected !!