Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

(सभी को अबीर, ग़ुलाल लगाते हुए रंगों के पर्व होली की बधाई व शुभकामनाएं दी)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 24 मार्च 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।

मुख्यमंत्री ने सभी को अबीर, ग़ुलाल लगाते हुए रंगों के पर्व होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों ने भी मुख्यमंत्री को होली की शुभकामनाएं दी तथा होली से सम्बंधित पारम्परिक गीत- श्याम मुरारी के दर्शन को जब विप्र सुदामा आए हरि,आयो वसंत बहार, शिव शंकर खेले होली, फागुन में खेला होली, शिव के मन माहि बसे काशी,आदि खड़ी होली के गीत गाते हुए ढ़ोल,दमाऊ के बीच एक -दूसरे को बधाई दी।

इस उल्लास भरे उत्सव के अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!