Breaking News

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार।

 उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार।
Spread the love

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार।

(दुल्हे ने सदमे में आकर जहर खाया)

उत्तर प्रदेश (रायबरेली) शुक्रवार, 30 जून 2023

उत्तर प्रदेश के रायबरेली का है जहां गाजे-बाजे के साथ आए दुल्हे और बारातियों के साथ गजब की अनहोनी हो गई। दुल्हन मौका पाकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।शादी के माहौल में छाई हुई खुशियां मातम में बदल गई। दुल्हन के फरार होने की भनक लगते ही परिवार वालों और रिश्तेदारों ने उसकी खोज बीन शुरु कर दी।

दुल्हन के गायब होने की खबर बारातियों को मिलते ही वहां हड़कंप मच गया।अफरा-तफरी के माहौल के बीच बारात बिना दुल्हन को लिए ही वापस लौट गई। इस घटना से दूल्हा इतना आहत हुआ कि उसने सदमे में आकर जहर खा लिया। दूल्हे की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल से लखनऊ के लिए रेफर किया गया। खबर आने तक अस्पताल में युवक जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

Related post

error: Content is protected !!