देहरादून धर्मपुर विधानसभा में हुआ आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम। - Swastik Mail
Breaking News

देहरादून धर्मपुर विधानसभा में हुआ आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम।

 देहरादून धर्मपुर विधानसभा में हुआ आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम।
Spread the love

देहरादून धर्मपुर विधानसभा में हुआ आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम।

(जितेंद्र कुमार को देहरादून जिला अध्यक्ष नियुक्त किए)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 13 जुलाई 2026

देहरादून की धर्मपुर विधानसभा आजाद समाज पार्टी का सेवला में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन जितेंद्र कुमार को देहरादून जिला अध्यक्ष और टिंकू सहगल को जिला प्रभारी सुशील सैनी को देहरादून जिला मिडिया प्रभारी, प्रतिभा राय को देहरादून महिला अध्यक्ष एवं जगदीप कुमार को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

आजाद समाज पार्टी देहरादून की एक बैठक आज धर्मपुर विधानसभा के सेवला कलां में कार्यकर्ता संवाद नाम से कार्यक्रम हुआ जिसमे जितेन्द्र कुमार को देहरादून जिला अध्यक्ष और टिंकू सहगल को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया, कार्यक्रम का प्रीतम कुलवंशी ने किया और बहुजन समाज के महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश भी डाला।

कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रामू राजोरिया ने कहा कि उत्तराखंड में दलितों पर लगातार बढ़ते हमलो से समाज और हमारे नेता चंद्रशेखर आजाद जी बहुत चिंतित हैं।

धर्मपुर विधानसभा प्रत्याशी योगेन्द्र चौहान ने कहा कि देश भर के साथ उत्तराखंड व देहरादून और धर्मपुर विधानसभा में आजाद समाज पार्टी लगातार लोगों के दिलों में जगह बना रही है और बड़े भाई सांसद नगीना चंद्रशेखर आजाद जी युवा दिलों की धड़कन हैं और उनका सम्मान सभी मानवतावादी लोग करते हैं।

संस्थापक सदस्य सुबोध कुमार ने कहा कि हमने कमर कस ली है और हम बीसों वर्षों से समाज के लिए काम कर रहे हैं और आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी सबके सम्मान के लिए मैदान में है।

जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि हमें आजाद समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम जी ने जो जिम्मेदारी दी है हम उस पर पूरी हिम्मत के साथ तन मन धन से लग कर पूरा करने की कोशिश करेंगे।

जिला मिडिया प्रभारी सुशील सैनी ने कहा कि मिडिया और सोशल मीडिया की ताकत से मोदी जी ने देश में सरकार बनाई है और भाई चंद्रशेखर आजाद जी तो सच में सड़क से लेकर संसद तक सबकी लड़ाई इमानदारी से लड़ रहे हैं तो हम भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।

महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि हम अपने नेता नगीना सांसद भाई चंद्रशेखर आजाद जी के हाथों को देहरादून में मजबूत करके ही दम लेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से, पूर्व प्रदेश सचिव पूर्ण सिंह धर्मपुर विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश जी विधानसभा उपाध्यक्ष जय किशन महानगर उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद कुमार विधानसभा संरक्षक स्वराज सिंह विधानसभा महासचिव सन्नी थापा , विमला देवी, सिमरन पटेल, राजीव कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!