सड़क किनारे खड़ी तीन बसों को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

सड़क किनारे खड़ी तीन बसों को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी।

 सड़क किनारे खड़ी तीन बसों को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी।
Spread the love

सड़क किनारे खड़ी तीन बसों को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी।

(15 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल)

 मध्य प्रदेश (सीधी) शनिवार, 25 फरवरी 2023

मध्य प्रदेश के सीधी ज़िले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी तीन बसों को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि 50 से अधिक घायल हो गए। जिसमें 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल हैं।यह हादसा देर रात सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनिया टनल के पास हुआ।

हादसा इतना जबर्दस्त था कि 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बाकी 7 घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।घायलों को सीधी के जिला अस्पताल, चुरहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रीवा के संजय गांधी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

सीधी ज़िले के ज़िलाधिकारी साकेत मालवीय ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि यह हादसा ट्रक का टायर फटने से हुआ। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज जारी है।रीवा के एसपी मुकेश श्रीवास्तव ने इस हादसे में क़रीब 50 लोगों के घायल होने का दावा किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपये और साधारण घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Related post

error: Content is protected !!