यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के समीप नौहझील क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा। - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के समीप नौहझील क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा।

 यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के समीप नौहझील क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा।
Spread the love

यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के समीप नौहझील क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा।

(एक ही परिवार के सात सदस्यों की मृत्यु)

उत्तर प्रदेश (आगरा) शनिवार, 07 मई 2022

यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के नजदीक आज भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात सदस्यों की मृत्यु हो गयी जबकि एक बालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गये।सभी हताहत हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र में गांव बहादुरपुर के निवासी थे और अपने गांव से नोएडा लौट रहे थे।मृतकों में तीन महिलाएं, एक बालक और तीन पुरुष शामिल हैं। हादसे में घायल हुए एक बालक समेत दो लोगों की हालत गंभीर है। इन्हें मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ जब मथुरा जिले के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के बाजना कट के समीप शनिवार वैगन-आर कार अज्ञात वाहन में पीछे से घुस गई। कार में बहादुरपुर निवासी लल्लू गौतम, उनके बेटे राजेश, गोपाल गौतम, संजय, उसकी पत्नी निशा, लल्लू की पत्नी छुटकी, राजेश की पत्नी नन्दनी, संजय के पुत्र धीरज और संजय के दूसरे पुत्र कृष सवार थे। हादसे में कृष और गोपाल घायल हो गए। शेष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ये सभी लोग अपने मूल गांव बहादुरपुर हरदोई से शादी समारोह से कासना सदरपुरा, गौतम बुद्ध नगर लौट रहे थे।

पीएम मोदी ने कहा कि मथुरा में हुई सड़क दुर्घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Related post

error: Content is protected !!