राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सांस्कृतिक राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया।
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सांस्कृतिक राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया।
(मुख्य अतिथि राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्षा मधु पटवाल ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया)
उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के तत्वाधान एवं सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली के दिशा निर्देश में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने तथा महाकवि कालिदास जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन रा प्राथमिक विद्यालय मेगवाल तथा रा प्राथमिक विद्यालय केदारवाला में आयोजित किया गया जिसमें “उत्तराखंड की प्रथम महिला स्वतंत्रता सेनानी बिशनी देवी ” तथा “खारा स्रोत का नमक आंदोलन” नाटक ने शहीदों के त्याग और राष्ट्रभक्ति का दिया सशक्त संदेश दिया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ एवंम आयोजन सी सी आर टी नई दिल्ली से सम्बंधित कमल सुयाल एवं सुजीत सिंह के निर्देशन में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्षा मधु पटवाल तथा विशिष्ट अतिथि प्रारंभिक शिक्षक ऋण एवं बचत सहकारी समिति संचालक कुलदीप सिंह तोमर की गौरवमयी उपस्थिति में किया गया ।
कार्यक्रम मे उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं दर्शकों ने राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया तथा तत्पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में संगीत नाटक अकादमी की चैयरमेन श्रीमती शंध्या पूरेचा का सन्देश सुनाया गया तत्पश्चात मुख्य आकर्षण के रूप में “”उत्तराखंड की प्रथम महिला स्वतंत्रता सेनानी बिशनी देवी तथा “खारा स्रोत का नमक आंदोलन” नामक हिन्दी नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। इस नाटक का निर्देशन कमल सुयाल एवं सुजीत सिंह द्वारा किया गया, और प्रस्तुति राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेगवाला के बच्चों द्वारा दी गई। लगभग 45 मिनट की इस प्रस्तुति में अमर शहीद बिशना देवी के अदम्य साहस, राष्ट्र के प्रति समर्पण, बलिदान और तिरंगे के सम्मान की प्रेरणादायी गाथा को अत्यंत भावपूर्ण एवं प्रभावशाली ढंग से मंचित किया गया। 
नाटक में कलाकारों के जीवंत अभिनय, प्रभावशाली संवाद, संगीत, प्रकाश व्यवस्था एवं मंच सज्जा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति के दौरान कई अवसरों पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह ने नाटक के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, कर्तव्यनिष्ठा तथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों के प्रति सम्मान का संदेश आत्मसात किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर कलाकारों का परिचय कराया गया तथा सभी अतिथियों द्वारा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। उसके बाद कार्यक्रम मे उपस्थिति कलाकारो को मुख्य अतिथि मधु पटवाल एवं कुलदीप तोमर द्वारा मेडल एवं पुरस्कार प्रदान किए गए,आयोजकों ने संगीत नाटक अकादमी, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं सीसीआरटी, नई दिल्ली के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों एवं युवाओं में सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय गौरव एवं भारतीय रंगमंच के प्रति रुचि विकसित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अंत में पुनः “वंदे मातरम्”, राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ। उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने इस आयोजन की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इसे राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक जागरण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल बताया।
कार्यक्रम मे मुख्य अथिति प्राथमिक संघ अध्यक्ष मधु पटवाल, विशिष्ट अतिथि शिक्षक सहकारी समिति संचालक कुलदीप सिंह तोमर, प्राथमिक संघ विकासनगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश आचार्य, राजकीय प्रथमिक शिक्षक संघ देहरादून के संगठन मंत्री सत्यजीत चौहान, नीलम राज एवंम सम्मानित ग्राम वासी छात्र छात्राये उपस्थित रही।