Breaking News

जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार एवं डीआईजी जन्मेजय खण्डूरी ने  हेमकुंड साहिब ट्रस्ट गुरुद्वारा परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

 जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार एवं डीआईजी जन्मेजय खण्डूरी ने  हेमकुंड साहिब ट्रस्ट गुरुद्वारा परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
Spread the love

जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार एवं डीआईजी जन्मेजय खण्डूरी ने  हेमकुंड साहिब ट्रस्ट गुरुद्वारा परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

(नटराज चौक के समीप यात्रियों के ठहरने हेतु बनाए गए यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण किया)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 02 जून 2022

जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार एवं डीआईजी/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खण्डूरी ने  हेमकुंड साहिब ट्रस्ट गुरुद्वारा  पंहुचकर दरबार में माथा टेका तथा गुरूद्वारा परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा से मुलाकात करते हुए  हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले  श्रद्धालुओं की भी जानकारी प्राप्त की तथा यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इस बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब  परिसर के निरीक्षण के दौरान परिसर के रसोईघर  एवं परिसर में यात्रियों के ठहरने हेतु की गई व्यवस्था का भी अवलोकन किया।

डॉ0 आर राजेश कुमार ने नटराज चौक के समीप यात्रियों के ठहरने हेतु बनाए गए यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों का हालचाल जाना । यात्रियों के पंजीकरण की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान यात्रियों ने स्मृति हेतु जिलाधिकारी के साथ फोटो भी खिंचवाए।

जिलाधिकारी ने यात्रियों को पेयजल भी वितरित किया। जिलाधिकारी ने सभी यात्रियों का हॉलचाल जाना। इस दौरान यात्रियों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

जिलाधिकारी ने सम्बधित अधिकारियों को यात्रियों की बेहतर सुविधाएं यथा शीतल पेयजल, भोजन, शौचालय, परिवहन आदि व्यवस्थाएं बेहतर बनाने तथा स्वच्छता व्यवस्थाए बनाए रखने के निर्देश दिए।

Related post

error: Content is protected !!