उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार द्वारा तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार द्वारा तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
(6 कर्मचारी विलम्ब से पंहुचे तथा 2 कर्मचारी बिना अवकाश स्वीकृत कराये पाए गए)
उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 21 मई 2020
जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार द्वारा जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपने अधीनस्थों सहित निर्धारित समय अनुसार कार्यालय में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
आज उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार द्वारा तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 6 कर्मचारी विलम्ब से पंहुचे तथा 2 कर्मचारी बिना अवकाश स्वीकृत कराये अनुपस्थित पाये गए।
उप जिलाधिकारी सदर ने स्पष्टीकरण तलब करते हुए उक्त कार्मिको को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण का प्रतिउत्तर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।