देहरादून में कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार में एक लड़की ने फांसी लगाई।
देहरादून में कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार में एक लड़की ने फांसी लगाई।
(मां ने बेटी को नहीं दिलाई साइकिल तो गुस्से में आकर उठाया यह कदम)
उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022
देहरादून में कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार में एक लड़की ने फांसी लगाई।।मां ने बेटी को नहीं दिलाई साइकिल तो बेटी ने गुस्से में आकर फांसी लगाई। पुलिस ने मोके पर जाकर देखा तो एक कमरा जो कि अंदर से बंद था। उसका दरवाजा तुड़वाया गया।अंदर देखने पर एक युवती उम्र करीब 23 वर्ष जिसका नाम वंदना उर्फ रीना पुत्री राय सिंह राणा निवासी कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार थाना रायपुर देहरादून है।
लडकी ने पंखे पर चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। चिकित्सक द्वारा चेक करने पर मृत घोषित किया गया। परिजनों के समक्ष शव को उतार कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज गया है।मृतका वंदना उर्फ रीना द्वारा अपनी मां से अपने लिए साईकल मांगी थी। कमरे में पंखे से फांसी लगा ली। सुबह परिवार के देखने पर कमरा अंदर से बंद होने के कारण मां डर गई तो पुलिस सूचित किया गया।